4/1/2023 1 अप्रैल से जुड़ा भारतीय इतिहास (History of 1 April) | नौवें गुरु तेग बहादुर जी का जन्म 1 अप्रैल 1621Read Now
1 अप्रैल का दिन भारतीय इतिहास में बेहद खास माना जाता है क्योंकि इस दिन भारत की राजधानी दिल्ली को घोषित किया गया, भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना की गई। इसके अलावा, 1 अप्रैल 1936 को एक अलग प्रांत बनने की याद में हर साल 1 अप्रैल को ओडिशा स्थापना दिवस भी मनाया जाता है।
?नौवें गुरु तेग बहादुर जी का जन्म 1 अप्रैल 1621?
गुरु तेग़ बहादुर का जन्म 1 अप्रैल 1621 को अमृतसर, पंजाब मे हुआ था। उनके पिता का नाम गुरु हरगोविंद सिंह और माता का नाम नानकी देवी था। वे अपने माता – पिता की पाँचवीं संतान थे। उनका बचपन का नाम त्यागमल था।
गुरु तेग़ बहादुर जी सिक्खों के नौवें गुरु थे। गुरु तेगबहादुरजी को प्रेम से कहा जाता है- ‘हिन्द की चादर’ भी कहा जाता है। उनकी बहुत सी रचनाएँ ग्रंथ साहब के महला 9 में संग्रहित हैं। उन्होंने शुद्ध हिन्दी में सरल और भावयुक्त ‘पदों’ और ‘साखी’ की रचनायें की। तेग़ बहादुर सिंह 20 मार्च, 1664 को सिक्खों के गुरु नियुक्त हुए थे और 24 नवंबर, 1675 तक गद्दी पर आसीन रहे। तेग़ बहादुर सिंह 20 मार्च, 1664 को सिक्खों के गुरु नियुक्त हुए थे और 24 नवंबर, 1675 तक गद्दी पर आसीन रहे।
गुरु तेग़ बहादुर जी की बहुत सी रचनाएँ ग्रंथ साहब के महला 9 में संग्रहित हैं। उन्होंने शुद्ध हिन्दी में सरल और भावयुक्त ‘पदों’ और ‘साखी’ की रचनायें की। सन् 1675 में गुरु जी धर्म की रक्षा के लिए अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध अपने चार शिष्यों के साथ धार्मिक और वैचारिक स्वतंत्रता के लिए शहीद हो गए।
उनके अद्वितीय बलिदान ने देश की ‘सर्व धर्म सम भाव’ की संस्कृति को सुदृढ़ बनाया और धार्मिक, सांस्कृतिक, वैचारिक स्वतंत्रता के साथ निर्भयता से जीवन जीने का मंत्र भी दिया। गुरु तेग़ बहादुर जी प्रयाग, बनारस, पटना, असम आदि क्षेत्रों में गए, जहाँ उन्होंने आध्यात्मिक, सामाजिक, आर्थिक, उन्नयन के लिए रचनात्मक कार्य किए। आध्यात्मिकता, धर्म का ज्ञान बाँटा। रूढ़ियों, अंधविश्वासों की आलोचना कर नये आदर्श स्थापित किए। उन्होंने परोपकार के लिए कुएँ खुदवाना, धर्मशालाएँ बनवाना आदि कार्य भी किए। इन्हीं यात्राओं में 1666 में गुरुजी के यहाँ पटना साहब में पुत्र का जन्म हुआ। जो दसवें गुरु- गुरु गोविंद सिंह बने। बलिदान
24 नवम्बर 1675 को दिल्ली के चाँदनी चौक पर गुरु तेग़ बहादुर जी का शीश काट दिया गया। गुरु तेग़ बहादुरजी की याद में उनके ‘शहीदी स्थल’ पर गुरुद्वारा बना है, जिसका नाम गुरुद्वारा ‘शीश गंज साहिब’ है।
0 Comments
Leave a Reply. |
Details
प्रति खाता 300-500 रुपये तक कमाएं |